GautambudhnagarGreater noida news

अस्तौली गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी का हुआ भव्य स्वागत, समाज के विकास पर दिया गया जोर

अस्तौली गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी का हुआ भव्य स्वागत, समाज के विकास पर दिया गया जोर

ग्रेटर नोएडा ।ग्राम अस्तौली में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में लोग और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, राष्ट्रीय सचिव पंकज रौसा, जिला अध्यक्ष अशोक भाटी तथा जिला युवा अध्यक्ष प्रमोद भाटी का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि गुर्जर समाज को शिक्षा, संगठन और आपसी एकता के माध्यम से आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से समाज के विकास और उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया।इस अवसर पर आगामी विजय सिंह पथिक जयंती के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान, ऐच्छर में होने वाले भव्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई और सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में गांव के प्रमुख लोगों में नमित भाटी (राष्ट्रीय समन्वयक – युवा), अंकित भाटी (संस्थापक – रोजगार विद अंकित ), बिल्लू गुर्जर, देवेंद्र भाटी, योगेश भाटी, देवेंद्र मास्टरजी, गजराज ठेकेदार, राजबीर भाटी, तेजी भाटी, बल्ले भाटी सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, शिक्षा और विकास के संदेश के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button