GautambudhnagarGreater noida news

फेलिक्स अस्पताल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन

फेलिक्स अस्पताल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन

टैलेंट हंट और हेल्थ एक्टिविटीज होंगी आकर्षण

नोएडा। सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को ‘नारी शक्ति महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित हो रहा हैं। इस कार्यक्रम का केंद्र नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन रखा गया हैं जो “मिशन शक्ति अभियान” के सहयोग से आयोजित होगा। सुबह 7 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रतिभा को मंच देने के लिए कई एक्टिविटीज आयोजित की जाएंगी।

फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि शहर की कई प्रमुख महिला हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में एकत्रित होने का समय सुबह 6.30 रखा गया हैं जिसकी शुरुआत एथनिक वॉक से होगी, जो नॉएडा, सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल से शुरू होकर बायोडायवर्सिटी पार्क तक पहुंचेगी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर कई सांस्कृतिक और फिटनेस एक्टिविटीज आयोजित की जाएंगी। इनमें जुम्बा सेशन, हेल्थ टॉक, कपल वॉक, फन एक्टिविटीज और अवॉर्ड सेरेमनी प्रमुख आकर्षण होंगे। इस मौके पर विशेष रूप से टैलेंट हंट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं, पुरुषो और बच्चो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। टैलेंट हंट के तहत बच्चो के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागी सिंगिंग, डांसिंग, पुश-अप्स, शायरी सहित कई रचनात्मक और फिटनेस आधारित प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

महिला दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि समाज में महिलाओं की शक्ति, योगदान और नेतृत्व को पहचानने का अवसर है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फेलिक्स अस्पताल का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। ‘नारी शक्ति महोत्सव’ एक ऐसा मंच बनेगा जहां महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी होंगी।

कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य आयोजक की भूमिका निभा रही फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि आयोजन में शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं, परिवार और युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का ड्रेस कोड पिंक एथनिक रखा गया है। जिससे महिला शक्ति, गरिमा और एकता का संदेश दिया जा सके। अधिक से अधिक महिलाओं और परिवारों से कार्यक्रम में शामिल होकर महिला सशक्तिकरण के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। महिला दिवस के अवसर पर होने वाला यह ‘नारी शक्ति महोत्सव’ शहर में महिलाओं के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम बनेगा ऐसी उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button