GautambudhnagarGreater noida news

सपाइयों ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती  

सपाइयों ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती  

ग्रेटर नोएडा:- शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई और उनके जीवन पर विचार गोष्टी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट रामशरण नागर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कई बड़े आंदोलन किये और काफी दिनों तक जेल में भी रहे। वह सरल और सरस हृदय के राजनेता थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा गरीब मजदूर एवं नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव सुधीर तोमर, तेजपाल तोमर, अकबर खान, विपिन सैन, यूनुस प्रधान, अमित रौनी, अक्षय चौधरी, प्रवीण भाटी, कपिल ननका, विनोद लोहिया, बबलू सैन, विनोद लोहिया, विक्रम टाइगर सफीपुर, सुदेश भाटी, इंजिनियर गजेंद्र यादव, ओमवीर सैन, डॉ. दीपक सैन, हुकुम सिंह भारती, जगदीश सैन, सतपाल प्रजापति,सोनू सैन, मनदीप भाटी, असगर अली, इमरान, अनिल जयंत आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button