फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण और जुंबा ने लोगों को दिलाई नई ऊर्जा।
फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण और जुंबा ने लोगों को दिलाई नई ऊर्जा।
शफी मौहम्मद सैफी
नोएडा। सेक्टर-143 में रविवार सुबह फेलिक्स हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण और जुंबा ने स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य और आपातकालीन चिकित्सा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन गुलशन एकेबाना के प्ले किंगडम में सुबह सात बजे से किया गया। जहां सैकड़ों लोग सक्रिय रूप से भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ सम्राट द्वारा सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण से हुई। उन्होंने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के दौरान सीपीआर कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. सम्राट ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में सीपीआर न केवल मरीज की जान बचा सकता है, बल्कि उसे स्थिरता देने में भी मदद करता है। हमारे प्रयास हैं कि लोग सीपीआर को सीखें और इसका सही उपयोग करें। इसके बाद फेलिक्स हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने अपने उद्घाटन भाषण में इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत पर प्रकाश डाला। आजकल हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं।
सीपीआर जैसे उपाय आम लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकते हैं। हमारा उद्देश्य केवल इलाज नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। सीपीआर प्रशिक्षण के बाद, योग विशेषज्ञ पुर्णिमा जोशी ने जुंबा सत्र का नेतृत्व किया। उन्होंने जुंबा को फिटनेस का मज़ेदार तरीका बताया। उपस्थित लोगों ने संगीत की धुनों पर जोश के साथ व्यायाम किया। फेलिक्स हॉस्पिटल्स के आपातकालीन विभाग के प्रमुख डॉ. सलील मलिक ने आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसी भी हृदय रोगी को समय पर चिकित्सा सहायता मिलना कितना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हैं। इस कार्यक्रम में सेक्टर-143 और आसपास के क्षेत्रों के लगभग सैकड़ों निवासियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय निवासी ने कहा कि पहली बार जुंबा सत्र में भाग लिया। यह बहुत अच्छा अनुभव था। न केवल नई चीज सीखी बल्कि खुद को भी तरोताजा महसूस किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया। प्रतिभागियों को सीपीआर का अभ्यास करने का भी मौका दिया गया। लोगों ने फेलिक्स हॉस्पिटल्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। यह जानकर खुशी होती है कि हमारे निवासियों ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में फेलिक्स हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने इस तरह के और भी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फेलिक्स हॉस्पिटल्स का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग तक पहुंचाना है।