GautambudhnagarGreater noida news

शीर्षक- श्रम, सृजन और तकनीकी दक्षता का संदेश दे गई विश्वकर्मा जयंती—द्रोणाचार्य कॉलेज में श्रद्धा से हुआ आयोजन

शीर्षक- श्रम, सृजन और तकनीकी दक्षता का संदेश दे गई विश्वकर्मा जयंती—द्रोणाचार्य कॉलेज में श्रद्धा से हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स और उपप्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। संचालन डॉ. संगीता रावल ने किया।

डॉ. निशा शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सृजन, शिल्पकला, वास्तुकला और निर्माण-कला का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श विद्यार्थियों को परिश्रम, रचनात्मकता और कार्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रम की गरिमा, तकनीकी ज्ञान तथा नवाचार को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने कहा कि तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान आज आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र के विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों को श्रम, सृजनशीलता और कर्मठता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button