GautambudhnagarGreater Noida AuthorityGreater noida news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हजारों संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हजारों संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के लगभग 4,000 संविदा, आउटसोर्स और प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कर्मचारियों ने मंगलवार 4 अगस्त को प्राधिकरण मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में टेक्निकल सुपरवाइजर, इंजीनियर, सुपरवाइजर, हेल्पर, बाबू, पत्रवाहक, वाहन चालक, चपरासी तथा अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।कर्मचारियों का आरोप है कि उक्त आदेश में टेक्निकल सुपरवाइजर और सुपरवाइजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान किया गया है, जिससे कर्मचारियों में भय, असुरक्षा और मानसिक दबाव का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि दंडात्मक कार्रवाई के डर के बीच कार्य कराना न केवल कर्मचारियों का मनोबल गिराएगा बल्कि उनकी कार्यक्षमता और निष्पक्ष सेवा भावना पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसका असर उनके परिवारों और आश्रितों पर भी पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्राधिकरण प्रशासन से विवादित आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने तथा सभी समस्याओं का समाधान संवाद, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button