अन्याय, अत्याचार सहित तमाम पाखंडों को पश्चिम बंगाल की जनता ने कर दिया फेल। सैयद एहसान अख्तर
अन्याय, अत्याचार सहित तमाम पाखंडों को पश्चिम बंगाल की जनता ने कर दिया फेल। सैयद एहसान अख्तर

ग्रेटर नोएडा । पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सैयद अहसान अख्तर ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा है कि बंगाल में ममता बनर्जी ने अपनी निर्ममता की कीमत चुकाई है।बंगाल के चुनाव में मिली जीत पर वाकई में दिल से बधाई. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शब्दों में देश के हर हिस्से में बीजेपी का झंडा लहरा रहा है।बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के पहले बंगाल सक्षम और विकास परक राज्य हुआ करता था, लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट, फिर टीएमसी ने इस राज्य को पीछे कर दिया. इस बंगाल के पिछड़ने का कारण भी वहां का नेतृत्व रहा है. टीएमसी के कारण ही हर तरफ अव्यवस्था थी और उसका परिणाम मिला है. बीजेपी का लगातार झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 राज्य एनडीए के साथ खड़े हैं, वहीं 17 राज्य ऐसे हैं जहां बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने बीजेपी के प्रति प्रेम दिखाया है साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धैर्य का परिचय दिया. अन्याय, अत्याचार और सहित तमाम पाखंडों को वहां की जनता ने फेल कर दिया




