GautambudhnagarGreater noida news

मेट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

मेट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।मेट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च की प्रबंध निदेशक डॉ. सोनिया लाल गुप्ता के दूरदर्शी एवं सक्षम नेतृत्व में दिनांक 2 मई 2026 को “Emerging Technologies in Drug Discovery, Development & Delivery: Bridging Innovation from Molecule to Medicine” विषय पर एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया।यह प्रतिष्ठित सम्मेलन ब्राज़ील के Federal University of Ceará, Federal University of Piauí तथा इथियोपिया के Arsi University जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संस्थानों के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें विश्व के विभिन्न देशों से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए ज्ञान एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया।सम्मेलन का उद्घाटन सत्र डॉ. कनक लता, निदेशक–शिक्षा के स्वागत उद्बोधन के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें सम्मेलन की अवधारणा, उद्देश्य एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वाई. के. गुप्ता (अध्यक्ष–एम्स कल्याणी एवं पूर्व अध्यक्ष–एम्स जम्मू व एम्स भोपाल) ने अपने विचार व्यक्त किए।अतिथि-विशेष के रूप में डॉ. विकास धिकाव (साइंटिस्ट ई , स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, भारत सरकार), डॉ. विनय कुमार बहल (हेड–कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च, मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स) तथा आर. ए. गुप्ता (अध्यक्ष–IHPA एवं पूर्व सदस्य–फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।सम्मेलन के दौरान अकादमिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा विचार एवं शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए। उद्योग विशेषज्ञों के साथ आयोजित पैनल चर्चा में शोध एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कीनोट व्याख्यान,उद्योग एवं अकादमिक क्षेत्र की संयुक्त पैनल चर्चा युवा शोधकर्ताओं द्वारा मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतिया,वैश्विक सहयोग एवं ज्ञान-विनिमय को प्रोत्साहन शामिल रहे।सम्मेलन का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने नवाचार, बहु-विषयक अनुसंधान तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से फार्मास्यूटिकल विज्ञान के उन्नयन हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया।

Related Articles

Back to top button