सरकपुर गांव की बहु बना रही लाइब्रेरी, सरोज भाटी के जन्मदिन पर शुरू होगी लाइब्रेरी। ग्राम प्रधान कोमल भाटी ने की 51 हजार रुपए लाइब्रेरी के लिए देने की घोषणा
सरकपुर गांव की बहु बना रही लाइब्रेरी, सरोज भाटी के जन्मदिन पर शुरू होगी लाइब्रेरी। ग्राम प्रधान कोमल भाटी ने की 51 हजार रुपए लाइब्रेरी के लिए देने की घोषणा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गाँव सरकपुर में जहाँ वर्षों से कोई सार्वजनिक स्थान न होने के कारण लाइब्रेरी बन पाना संभव नहीं हो पा रहा था, वहीं एक प्रेरणादायक पहल ने पूरे गाँव की तस्वीर बदल दी है गाँव की बहू सरोज भाटी रोसा जी ने वह कर दिखाया, जो शायद कोई सोच भी नहीं पाया था —
उन्होंने अपने ही घर के दरवाज़े गाँव के बच्चों के भविष्य के लिए खोल दिए और अपने घर में ही लाइब्रेरी बनवाने का संकल्प लिया। सरोज भाटी आसरा गौ सेवा धाम ट्रस्ट की अध्यक्ष है इसके अलावा राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं उन्होंने बताया कि
यह लाइब्रेरी 18 मई तक बनकर तैयार हो जाएगी…
सोचिए, जहाँ जगह की कमी थी, वहाँ अब सपनों के लिए एक नया आकाश तैयार हो रहा है। रविवार को ग्राम पाठशाला की टीम सरकपुर गांव पहुंची जिसका सरोज भाटी के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर ग्राम पाठशाला के संस्थापक लालबहार ने कहा कि यह सिर्फ एक लाइब्रेरी नहीं,यह मातृशक्ति का त्याग, समर्पण और शिक्षा के प्रति अटूट विश्वास है। इस मौके पर ग्राम पाठशाला की डॉ. नीलम भाटी ने कहा कि टीम ग्राम पाठशाला मातृशक्ति के इस अद्भुत और प्रेरणादायक कदम को दिल से नमन करती है। आइए, हम सब मिलकर इस पहल का सम्मान करें और संकल्प लें कि हर गाँव में शिक्षा का दीप इसी तरह जलता रहे।इस मौके पर ग्राम प्रधान कोमल भाटी के ससुर प्रमोद भाटी ने लाइब्रेरी के लिए 51 हजार रुपए की घोषणा की वही ग्राम पाठशाला की नीलम भाटी ने भी लाइब्रेरी में आर्थिक सहयोग किया इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राजकुमार रूपबास ने ग्राम पाठशाला के मिशन हर गांव लाइब्रेरी की तारीफ़ की उन्होंने कहा कि उनके इस मिशन का बहुत असर हो रहा है और गांव लाइब्रेरी बन रही है जिससे बच्चे शिक्षित हो रहे हैं इस मौके पर डॉक्टर रमन पाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर गांव में लाइब्रेरी हो जिसके तहत हम हजारों गांव में लाइब्रेरी बनाने का काम कर चुके हैं इस मौके पर सरोज भाटी ने कहा कि उनका उद्देश्य यह है कि हर बेटी शिक्षित हो हर घर में शिक्षा का उजियारा हो उसी के तहत वह गांव में लाइब्रेरी बना रही है जिसकी शुरुआत वह अपने जन्मदिन 18 मई को करेंगी इस मौके पर डॉक्टर रूपा ने कहा कि हमारा उद्देश्य से हर बेटी को शिक्षित करना है वहीं नितिन नागर का कहना है कि ग्राम पाठशाला की टीम का मकसद गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना है जिससे शिक्षा का उजियारा फैले। इस मौके पर राकेश चौधरी, मोहन सिंह,अरुण भाटी, संदीप नागर के अलावा ग्रामवासी भी मौजूद रहे




