GautambudhnagarGreater noida news

छोटी मिलक में छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली, लोगों को दिया जागरूकता का संदेश

छोटी मिलक में छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली, लोगों को दिया जागरूकता का संदेश

ग्रेटर नोएडा।सेवा_संकल्प_अभियान के तहत फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छोटी मिलक के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ स्वच्छता रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से छात्रों ने स्वच्छता, उचित कचरा निस्तारण, कचरा पृथक्करण और खुले में कचरा न फेंकने के प्रति लोगों को जागरूक किया।रैली में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जागरूकता संदेशों के जरिए स्थानीय लोगों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की अपील की। फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने छात्रों से संवाद कर उन्हें घर, विद्यालय और समुदाय में स्वच्छता का संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्वच्छता दूत के रूप में अपनी भूमिका निभाने और परिवार व आसपास के लोगों को जिम्मेदार कचरा प्रबंधन के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली का समापन स्वच्छता, सामुदायिक सहभागिता और जिम्मेदार नागरिकता के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button