GautambudhnagarGreater noida news

लघु उद्योग भारती, गौतमबुद्ध नगर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेष कार्यशाला, उद्यमियों ने लिया आधुनिक तकनीक का लाभ

लघु उद्योग भारती, गौतमबुद्ध नगर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेष कार्यशाला, उद्यमियों ने लिया आधुनिक तकनीक का लाभ

ग्रेटर नोएडा।लघु उद्योग भारती, गौतमबुद्ध नगर द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 93 से अधिक उद्यमियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आधुनिक तकनीक के व्यावसायिक उपयोग, संभावनाओं और लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम को लेकर सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। निर्धारित दो घंटे की अवधि वाला यह सत्र प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और सक्रिय सहभागिता के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक चला। उपस्थित सदस्यों ने इसे ज्ञानवर्धक, उपयोगी और समय की आवश्यकता के अनुरूप बताया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बदलते समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम उद्यमियों को नई सोच और बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।जिला महासचिव संजय बत्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले के उद्यमी नई तकनीकों से जुड़कर अपने व्यवसाय को और अधिक सशक्त बना सकें।

Related Articles

Back to top button