GautambudhnagarGreater noida news

मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘Unlock the Power of Artificial Intelligence in Education’ विषय पर विशेष AI सेमिनार आयोजित

मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘Unlock the Power of Artificial Intelligence in Education’ विषय पर विशेष AI सेमिनार आयोजित

ग्रेटर नोएडा, 8 अगस्त 2026। मेट्रो यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में ‘Unlock the Power of Artificial Intelligence in Education’ विषय पर विशेष AI सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता की। सेमिनार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में Artificial Intelligence के बढ़ते प्रभाव, व्यावहारिक उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं से शिक्षकों और शिक्षाविदों को परिचित कराना था। कार्यक्रम में मेट्रो यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राजेश पाठक ने कहा कि आज के बदलते शैक्षणिक एवं औद्योगिक परिवेश में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को AI, Innovation, Interdisciplinary Thinking, Ethical Leadership और Industry-oriented Learning से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मेट्रो यूनिवर्सिटी में इसी दृष्टिकोण के तहत IIT Mandi के सहयोग से 94-क्रेडिट MBA कार्यक्रम, जिसे NorthBridge Minds और Metro University द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन किया गया है, विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुभव, AI-powered Learning, Business Simulations और Global Exposure जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को बदलते कॉर्पोरेट एवं वैश्विक परिवेश के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। डॉ. राजेश पाठक ने कहा कि मेट्रो यूनिवर्सिटी एक मजबूत विरासत के अगले अध्याय के रूप में विकसित हो रही है। विश्वविद्यालय की यात्रा Clinical Excellence के मजबूत आधार से आगे बढ़ते हुए अब Academic Learning, Research और Global Collaboration के एक Dynamic Hub के रूप में हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसा Multidisciplinary Ecosystem तैयार करना है, जहां Foundational Sciences, Humanities, Management, Technology और Social Sciences जैसे विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और विद्यार्थी भविष्य के लिए तैयार होकर समाज में सार्थक योगदान दे सकें। कुलपति ने इस अवसर पर डॉ. (प्रो.) पुरुषोत्तम लाल जी की दूरदर्शी सोच एवं विजन को भी याद करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेते हुए मेट्रो यूनिवर्सिटी अपने शैक्षणिक विस्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि Innovation, Excellence और Human Values पर आधारित शिक्षा ही विद्यार्थियों को एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर सकती है। कार्यक्रम में AI विशेषज्ञ ने शिक्षा में Artificial Intelligence के विभिन्न उपयोगों एवं नवीनतम तकनीकी संभावनाओं पर विशेष प्रस्तुति दी। वहीं डीन, इंजीनियरिंग, डॉ. दिलकेश्वर पांडेय ने तकनीकी शिक्षा में AI की बढ़ती भूमिका और विद्यार्थियों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एडमिशन डायरेक्टर एवं हेड–एडमिशन भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध उच्च शिक्षा, करियर विकल्प एवं Industry-oriented Programmes की जानकारी साझा की।सेमिनार में Future-Ready Education, AI, Research & Innovation, Leadership और Industry-Academia Collaboration जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को शिक्षा के बदलते स्वरूप और Artificial Intelligence की संभावनाओं को समझने की दिशा में एक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पहल बताया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, AI विशेषज्ञों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Related Articles

Back to top button