सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा। बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन की खुशी में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में 54 किलो का केक काटा तथा फल और मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्त्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओ ने सपा वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि मृदु स्वभाव के धनी अखिलेश यादव देश के लोकप्रिय जमीनी नेता है। उनकी कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित है। उनके कुशल नेतृत्व के कारण आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिली थी और प्रदेश ने विकास के मामले में नए आयाम स्थापित किये थे। उन्होंने समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिंचाई, कामधेनु योजना, लोहिया आवास, कृषक दुर्घटना बीमा, डायल 100 आदि जनहित की अनेक योजना चलाई थी, जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों बिना किसी भेदभाव के मिला था।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वर्तमान में वंचित, शोषित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के सबसे बड़े नेता है और उनके हकों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिये। इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, फकीरचंद नगर डॉक्टर महेंद्र नागर, इन्दर प्रधान, सुनील भाटी, नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी, परमेन्द्र भाटी एडवोकेट, रामशरण नागर एडवोकेट, कृष्णा चौहान, कपिल ननका, मेहंदी हसन, लाल सिंह गौतम, राजेश रोही, मिंटी खारी, अकबर खान, सुनीता यादव, शशि यादव, विनोद लोहिया, विक्रम टाइगर, यूनुस प्रधान, अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, जगवीर नंबरदार, अक्षय चौधरी, विकास भनौता, दीपक नागर, अजय चौधरी, कुंवर नादिर, मोहित यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, शेखर यादव, विजेंद्र चौहान, देवेंद्र टाइगर, सुदेश भाटी, उपदेश नागर, विकास जतन भाटी, श्याम सिंह भाटी, नवीन भाटी, महेश भाटी, विपिन सैन, अनिल प्रजापति, विजय विनीत यादव, अमन नागर, नीरज भाटी, अमित रौनी, विकास भनौता, रविंद्र यादव, हैप्पी पंडित, सुभाष भाटी, लोकेश भाटी, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, विनय शर्मा, कुलदीप भाटी, विपिन कसाना, अनीस अहमद, अनिल पाल, राजनीश रौसा, वकील सिद्दीकी, शाहरुख चौधरी, लखन जाटव, अनिल नागर, , पवन जोगी, सन्नी प्रजापति, सुमित नागर, जयसिंह चंदेल, सतेंद्र नागर, सत्यप्रकाश नागर, राकेश नागर, दिगम्बर सिंह, सतीश नागर, अनीसा बेगम, बालेश्वर बाल्मीकि, आसिफ अल्वी, आज़ाद नागर, भुरू चंदीला, श्रवण नागर, जावेद अंसारी, अंजलि श्रीवास्तव, पप्पन भाटी, सतीश गौतम, लखन जाटव, अमित हूण आदि मौजूद रहे।




