ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल विद्यालय ग्रेटर नोएडा परिसर में डॉक्टर दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल विद्यालय ग्रेटर नोएडा परिसर में डॉक्टर दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल विद्यालय, केपी-3, ग्रेटर नोएडा परिसर में बुधवार को डॉक्टर दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हमारे चेयरमैन स्वर्गीय पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल द्वारा बताए गए सेवा एवं समाज कल्याण के मार्ग पर चलते हुए विद्यालय द्वारा इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।विद्यालय की प्रशासिका अनीता कुणाल एवं निदेशक सायन कुणाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति विद्यालय की प्रधानाचार्या भागेश्वरी भारद्वाज ने शारदा केयर से आए अनुभवी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में शारदा केयर से आए डॉ. हरीश वर्मा एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सीय जानकारी प्रदान की गई।इस आयोजन के अंतर्गत ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल विद्यालय ने शारदा केयर के साथ सहभागिता स्थापित की, जिसके तहत विद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए चिकित्सा सेवाओं पर 50% प्रतिशत की छूट की घोषणा की गई।इस मौके पर शिक्षक , छात्र एवम् विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।




