GautambudhnagarGreater noida news

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 बच्चू सिंह के सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई समारोह हुआ संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 बच्चू सिंह के सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई समारोह हुआ संपन्न

गौतमबुद्धनगर।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 बच्चू सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके दीर्घ, सफल एवं गौरवपूर्ण प्रशासनिक सेवाकाल को स्मरण किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भू/अ0 के उत्कृष्ट सेवाकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सकारात्मक कार्यशैली, सरल एवं सौम्य व्यवहार तथा समन्वय स्थापित करने की क्षमता सदैव अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने प्रत्येक दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक अनुभव से जनपद प्रशासन को निरंतर मजबूती मिली। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज एवं प्रशासन के लिए उपयोगी रहेगा।समारोह के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनके सहयोगात्मक व्यवहार, सहज व्यक्तित्व एवं समर्पित कार्यशैली की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किये। समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, समस्त उप जिलाधिकारीगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button