GautambudhnagarGreater noida news

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का गौर चौक पर हुआ जोरदार स्वागत 

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का गौर चौक पर हुआ जोरदार स्वागत 

ग्रेटर नोएडा । भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के पदभार ग्रहण समारोह में जाते समय बिसरख मंडल के गौर चौक पर एमएलसी विधायक श्रीचन्द शर्मा एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में हज़ारों सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनसेवा के संकल्प के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम और और देवतुल्य जनता के सहयोग से प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार ऐतिहासिक विजय के साथ बनेगी उसके लिए सभी कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं संगठन की रीति नीति को लेकर जन जन तक पहुचाने के लिये जुट जाये । क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के स्वागत अभिनन्दन पर एमएलसी विधायक श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से उनका राजनैतिक अनुभव संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। उन्हें सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के बनने पर मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के पदग्रहण समारोह में जाते समय ऐतिहासिक स्वागत के लिए गौतमबुद्धनगर के सभी समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार, जिनके अथक सहयोग, अनुशासन और उत्साह ने इस कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी सुभाष भाटी गजेन्द्र मावी सतेन्द्र नागर सरदीप नागर रामकुमार नागर कर्मवीर आर्य प्रेम प्रधान वंदना वानखेड़े लोकेश त्यागी मनोज मावी अर्पित तिवारी महेन्द्र नागर दिनेश भाटी अजय निगम मनोज डाढा उमेश भाटी वेद नागर आनंद भाटी अजीत मुखिया ममता तिवारी शेखर नागर मुकेश चौहान सुशील भाटी एडवोकेट सुनील नागर सीता राम शर्मा यशवीर नागर सचिन अम्बावत सुनील खारी आदि हज़ारों कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button