GautambudhnagarGreater noida news

जिम्स ग्रेटर नोएडा में 16 दिन बाद हड़ताल हुईसमाप्त ,जिलाधिकारी के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे 

जिम्स ग्रेटर नोएडा में 16 दिन बाद हड़ताल हुईसमाप्त ,जिलाधिकारी के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे 

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 15 जून से आउटसोर्स कर्मचारी के हड़ताल 30 जून को जिलाधिकारी मेघा रूपम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई और बुधवार को सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट गए अब अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ गई हैं कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें डीएम की ओर से मांगों को लेकर उचित आश्वासन दिया गया है और बुधवार से सभी कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है आपको बता दें कि कर्मचारी 15 जून से हड़ताल पर थे के दौरान जिम्स प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कई दौर की बातचीत की मगर कोई समाधान नहीं निकल सका उसके बाद 24 जून को 6 घंटे चली वार्ता में भी कोई समाधान नहीं निकला उसके बाद फिर रात को माहौल बिगड़ गया जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को अरेस्ट कर जेल भी भेज दिया था। 25 जून से निरंतर जिम्स के डायरेक्टर वीडियो के जरिए कर्मचारियों से कम पर लौटने की अपील कर रहे थे मंगलवार को डीएम और जिम्स के डायरेक्टर के साथ हड़ताल पर गए कर्मचारियों की बैठक में उनकी मांगों को सुना गया और मांगों पर विचार करने के बाद डीएम ने आश्वासन दिया की हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई में लगाएं गए केसों को वापस लेने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए जिम्स और कर्मचारियों के बीच से कमेटी का गठन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता जिला प्रशासन के अधिकारी करेंगे इसके अलावा संविदा पर किए जाने वाली मांग पर आश्वासन दिया गया कि उसकी नीतियों में संशोधन या नए नियम बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई बढ़कर जल्द अमल में लाई जाएगी इसके अलावा नियमित पदों की भर्ती में कोटा की मांग पर शासन स्तर तक प्रस्ताव भेजने का आश्वासन भी दिया गया इस मौके पर जिम्स के डायरेक्टर डॉक्टर ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने कहा कि बुधवार से काम पर कर्मचारी वापस लौट गए हैं जो काम प्रभावित था उसे दोबारा शुरू किया जा सकेगा उनकी मांगों को लेकर शासन स्तर से जो भी होगा उसे कराया जाएगा वहीं गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने कहा कि कर्मचारियों और जिम्स प्रशासन के साथ बैठक की गई जिसमें उनकी मांगों को सुना गया उनकी मांगों को लेकर शासन स्तर तक भेजे जाने का आश्वासन दिया गया है इसके अलावा जो यहां से होने लायक थी उन्हें पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया है और बुधवार से सभी कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button