पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधि मण्डल
पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधि मण्डल

ग्रेटर नोएडा:- गांव बनवारीवास हुई 15 वर्षीय किशोर गोपाल शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में सोमावर को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचा और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि किशोर के शव मिलने के तीन दिन बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है, छोटे-छोटे अपराधों में एनकाउंटर करने वाली पुलिस द्वारा अभी तक इस हत्या का खुलासा न करना भी संदेह के दायरे में है। उन्होंने कहा कि किशोर की हत्या के मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, हत्या में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किशोर की हत्या की यह घटना उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर फर्जी दावा करते हैं, इस घटना ने उसकी पूरी तरह से पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील भाटी देवटा, नरेंद्र नागर, राहुल आवाना, सागर शर्मा, विकास जतन प्रधान, लोकेश चौधरी, नवाब कुरैशी, लोकेश भाटी, सलीम राव आदि मौजूद रहे।




