GautambudhnagarGreater Noida

खेरली नहर पर रालोद कार्यकर्ताओ ने चौधरी चरण सिंह सन्देश यात्रा का ढ़ोल नागाड़े बजाकर किया भव्य स्वागत।

खेरली नहर पर रालोद कार्यकर्ताओ ने चौधरी चरण सिंह सन्देश यात्रा का ढ़ोल नागाड़े बजाकर किया भव्य स्वागत।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। 10 दिसम्बर सहारनपुर से शुरू हुई रथ यात्रा आज नौ जिलों की यात्रा करने के बाद चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा गौतमबुद्धनगर पहुंची जहां पर रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने व उनकी पूरी रालोद की टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया।रथ यात्रा का समापन 23 दिसंबर को चौधरी साहब की जयंती पर दिल्ली के किसान घाट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा किया जाएगा।रथ यात्रा बुलंदशहर से चलकर सिकंदराबाद होते हुए दनकौर रोड़ होते हुए खेरली गांव पहुंची। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि आज से दशकों पहले चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए जिस संघर्ष की शुरुआत की थी, वो आज भी प्रासंगिक है। वर्त्तमान की सरकार जिस मुखरता से किसान विरोधी कार्यों में लिप्त है, उतनी हीं मुखरता से हमारे जयन्त चौधरी जी उस संघर्ष को जीवित रखे हुए हैं। चौधरी चरण सिंह जी के वक्तव्य और उनके कार्य आज भी गाँवों में किसानों के आदर्श हैं। वो खेतिहरों के लिए भगवान सम्मुख हैं। जयन्त जी ने अपनी राजनीति की सारी धुरी उन्हीं आदर्शों पर स्थापित व केन्द्रित कर रखी है। और अपने पूरे दमखम, दृढ़ता और ईमानदारी से किसानों और युवाओं के अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्षरत हैं।चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के सपनो का भारत बनाना है तो युवाओं को जागरूक होना पड़ेगा।युवा हमारे देश की रीढ़ है, युवा जन परिवर्तन के प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं,जिसके तहत जयंत ने अपनी पूरी सांसद निधि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए देने की घोषणा की है।इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।इस मौके पर एडवोकेट इंद्रवीर भाटी अजीत सिंह दौला हरवीर सिंह हेमा पाठक प्रियंका अत्रि विजेंद्र यादव जोगिंदर तालान मनवीर भाटी मांगेराम जाटव सुशील भाटी आजाद मलिक रवि पहलवान अनिल चौधरी अवनीश मंत्री वीरेंद्र मलिक मास्टर वीरपाल सिंह प्रमोद भाटी महेश बरेला जसवीर भाटी धीरज चौधरी चमन भाटी जितेंद्र प्रधान विनोद प्रधान वीरेंद्र तालान नीरज शर्मा विनीत भाटी सुमित भाटी राजेंद्र भाटी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button