GautambudhnagarGreater noida news

छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक आयोजित, समयबद्ध सत्यापन के दिए निर्देश

छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक आयोजित, समयबद्ध सत्यापन के दिए निर्देश

पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित न रहने देने पर विशेष जोर

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह की अध्यक्षता में जनपद में संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनके सत्यापन, अग्रसारण तथा स्वीकृति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रभारी जिला विकास अधिकारी नेहा सिंह ने सभी छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से कहा कि पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन एवं अग्रसारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के साथ-साथ जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंडार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button