GautambudhnagarGreater noida news

आईआईए ग्रेटर नोएडा में उद्योगों की समस्याओं पर आईजीएल अधिकारियों से अहम संवाद, गैस की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

आईआईए ग्रेटर नोएडा में उद्योगों की समस्याओं पर आईजीएल अधिकारियों से अहम संवाद, गैस की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर कार्यालय में बुधवार को चेयरमैन सरबजीत सिंह के आमंत्रण पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के महाप्रबंधक (मार्केटिंग) अशोक आर्य के नेतृत्व में त्रिसदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। प्रतिनिधिमंडल में पोली गैरा (उप महाप्रबंधक, मार्केटिंग) एवं अर्जुन सैकिया (उप महाप्रबंधक, पीएनजी मार्केटिंग) भी शामिल रहे।
बैठक में आईआईए की ओर से चेयरमैन सरबजीत सिंह, जे. एस. राणा एवं पवन गुप्ता ने उद्योगों से जुड़े कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इनमें प्राकृतिक गैस की लगातार बढ़ती कीमतें, गैस दरों में बिना पूर्व सूचना वृद्धि, मूल्य निर्धारण में लगातार उतार-चढ़ाव, बिलिंग संबंधी समस्याएं तथा उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के गैस मूल्यों में अंतर जैसे विषय शामिल रहे।उद्योग प्रतिनिधियों ने बताया कि फरवरी 2026 के बाद प्राकृतिक गैस की कीमतों में लगातार हुई बढ़ोतरी से एमएसएमई उद्योगों की उत्पादन लागत में भारी इजाफा हुआ है, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और व्यावसायिक व्यवहार्यता प्रभावित हो रही है। साथ ही, गैस मूल्य वृद्धि की पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण उद्योग समय पर अपने उत्पादों की लागत एवं विक्रय मूल्य में आवश्यक संशोधन भी नहीं कर पाते।आईजीएल अधिकारियों ने उद्योगों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि उद्योगों की समस्याओं एवं सुझावों को समाहित करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर शीघ्र ही आईजीएल प्रबंधन को सौंपा जाएगा, ताकि इन समस्याओं के व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button