GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान, किसान नेताओं व समाजसेवियों ने थामा पार्टी का दामन

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान, किसान नेताओं व समाजसेवियों ने थामा पार्टी का दामन

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिला कार्यालय, ए-34, सेक्टर चाई-3, गौतमबुद्धनगर में रविवार को सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित किसान नेताओं, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से किसान नेता ठाकुर करण सिंह, डॉ. लोकेन्द्र सिंह भाटी, मनीष मित्तल, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश चौहान, देवेंद्र सिंह, लोकेश सोलंकी, योगेश कुमार, सरजीत सिंह गुर्जर, राजीव शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।नव सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी नीतियों तथा केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व एवं कार्यशैली में विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर एवं पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल लगातार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ किसानों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोकदल एक मजबूत और प्रभावशाली संगठन के रूप में स्थापित होगा तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को सशक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में अजीत सिंह दौला, एडवोकेट इंद्रवीर भाटी, अनीता चौधरी, मनवीर भाटी, हेमा पाठक, हरवीर सिंह तालान, चौधरी सुबोध कुमार, चौधरी गजेंद्र सिंह, महेश बरेला, मनोज चौधरी, रिजवाना मेवाती, अशोक मलिक, वीरेंद्र चौधरी, विनीत भाटी, करण सिंह, रामेश्वर सिंह, लोकेश कुमार, प्रशांत चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button