राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां,प्रबुद्ध जनों से संवाद कर दी योजनाओं की जानकारी
राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां,प्रबुद्ध जनों से संवाद कर दी योजनाओं की जानकारी

ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के कासना मंडल के ग्राम सलेमपुर व कस्बा बिलासपुर में प्रबुद्ध जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए । कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने प्रबुद्ध जनों से शिष्टाचार भेंट कर संवाद स्थापित किया गया। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, विकसित भारत के संकल्प और गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार और सुझाव भी साझा किए। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी,ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान, अमित लड़पुरा, सचिन बजाज, शोभिंदर भाटी, प्रदीप गोयल,हरेंद्र शर्मा,विनय चौटाला, सुशील कुमार अग्रवाल, निरंजन उर्फ टिल्लू मौजूद रहे




