GautambudhnagarGreater noida news

आईआईए ग्रेटर नोएडा की मंथन बैठक एवं वार्षिक आम सभा सम्पन्न

आईआईए ग्रेटर नोएडा की मंथन बैठक एवं वार्षिक आम सभा सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा द्वारा रॉयल हैबिटेट सेंटर (टिवोली) में मंथन बैठक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक MSME उद्यमियों ने सहभागिता की।सचिव हिमांशु पांडेय ने निर्धारित कार्यसूची (एजेंडा) के अनुसार कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्य उद्यमियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा संगठन की गतिविधियों में उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने IIA App एवं IIAOnline.in पर उपलब्ध नई सुविधाओं तथा उद्योग समस्याओं के समाधान हेतु संगठन की पहलों की जानकारी दी, जबकि श्री विशारद गौतम ने उद्योग संगठन से जुड़ने के लाभ एवं सदस्य सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।चैप्टर के कोषाध्यक्ष जगदीश अधाना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण एवं लेखा-जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। सदस्यों द्वारा चर्चा एवं आवश्यक स्पष्टीकरण के उपरांत प्रस्तुत बैलेंस शीट एवं लेखा-जोखा को उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर एवं करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह ने अपने संबोधन में वर्ष 2025-26 के दौरान चैप्टर द्वारा संचालित प्रमुख गतिविधियों, सदस्यता वृद्धि, उद्योग हित से जुड़े प्रयासों एवं विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने आगामी वर्ष में उद्योग समस्याओं के प्रभावी समाधान, सदस्य सेवाओं के विस्तार तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैनों सहित संगठन की गतिविधियों एवं सदस्य वृद्धि में विशेष योगदान देने वाले श्रेष्ठा चंद्रा, गौरव मिंडा एवं संजय अग्रवाल को सम्मानित किया गया। बुलंदशहर एवं मोदीनगर चैप्टर से आए पदाधिकारियों का भी प्लांटर भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर आईडीएफ़सी फर्स्ट बैंक द्वारा एमएसएमई इकाइयों हेतु बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वाधवाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रोथ ऐक्सीलरेशन वर्कशॉप तथा टैक्सक्राफ्ट एडवाइजर्स एलएलपी द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित उद्यमियों ने आईआईए ग्रेटर नोएडा द्वारा उद्योग हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए हाई-टी का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button