राहुल गांधी का जन्मदिन दादरी में धूमधाम से मनाया, केक काटकर फल किए वितरित
राहुल गांधी का जन्मदिन दादरी में धूमधाम से मनाया, केक काटकर फल किए वितरित

ग्रेटर नोएडा/दादरी। सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का जन्मदिन दादरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा फल वितरित कर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव, कांग्रेस राजीव गांधी संगठन वसील अहमद ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे जननेता हैं जो गरीबों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे संवेदनशील और जनहितैषी नेतृत्व की आवश्यकता है।इस अवसर पर कांग्रेस राजीव गांधी संगठन के जिला अध्यक्ष अक्षय कोरी, हाजी निजामुद्दीन सैफी, महिला जिला अध्यक्ष राधा रानी, नगर अध्यक्ष दादरी धर्मेंद्र प्रधान, आसू सैफी, सकील, रिजवाना, आरिफा, आशा ठाकुर, गुड़िया, बिमलेश, वाहिदा खातून, कामिल सलमानी, इमरान सैफी, डॉ. सलीम अख्तर, बाबा खचेड़ू, मुकेश गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




