GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में धरना दे रहे संविदाकर्मियों को मिला आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी का समर्थन

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में धरना दे रहे संविदाकर्मियों को मिला आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी का समर्थन

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में धरना दे रहे संविदाकर्मियों को शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी का समर्थन मिला। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे और संविदाकर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों को उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।

संविदाकर्मियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने प्रशासन के इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संविदाकर्मियों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल्द ही एक व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई।धरना दे रहे कर्मचारियों ने संस्थान प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि नियमित नियुक्तियों के बजाय कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, फर्जी नियुक्तियां दिखाकर मौजूदा संविदाकर्मियों से अपेक्षा से अधिक कार्य कराया जा रहा है।संविदाकर्मियों के आह्वान पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही गौतमबुद्ध नगर पहुंच सकता है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button