GautambudhnagarGreater noida news

प्रथम इंटर-स्कूल कराटे चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा का दबदबा,28 खिलाड़ियों ने जीते पदक, बांजरपुर के अरवन भाटी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन 

प्रथम इंटर-स्कूल कराटे चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा का दबदबा,28 खिलाड़ियों ने जीते पदक, बांजरपुर के अरवन भाटी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन 

ग्रेटर नोएडा। बीएलएस वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 22 अगस्त 2026 को आयोजित प्रथम इंटर-स्कूल कराटे चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 14 से 15 प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बांजरपुर निवासी विनित प्रधान के पुत्र अरवन भाटी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया उनके निवास पर पहुंचकर लोगों ने इस प्रतिभा को बधाई दीं।ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कुल 28 पदक हासिल किए। इनमें 10 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।कराटे कोच राजीव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

विद्यालय के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में नैतिक (9 वर्ष, 29 किलोग्राम), तकशील (8 वर्ष, 28 किलोग्राम), नैतिक (11 वर्ष, 28 किलोग्राम), रचित (12 वर्ष, 34 किलोग्राम), आरव भाटी (9 वर्ष, 39 किलोग्राम), जीवांक सिंह कूलियाना (12 वर्ष, 40 किलोग्राम), अरवन (11 वर्ष, 51 किलोग्राम), नक्ष (14 वर्ष, 64 किलोग्राम), प्रत्यक्श (14 वर्ष, 40 किलोग्राम) और अंशिका (12 वर्ष, 32 किलोग्राम) शामिल हैं।

रजत पदक विजेता खिलाड़ी

रजत पदक जीतने वालों में विराट (8 वर्ष, 21 किलोग्राम), ऋषभ (11 वर्ष, 32 किलोग्राम), यशवर्धन (11 वर्ष, 39 किलोग्राम), हनी (12 वर्ष, 74 किलोग्राम), अभिमन्यु (13 वर्ष, 38 किलोग्राम), शरण्या (14 वर्ष, 48 किलोग्राम), तन्वी (14 वर्ष, 56 किलोग्राम), त्रिशा भाटी (15 वर्ष, 40 किलोग्राम), शिवांश (9 वर्ष, 38 किलोग्राम) और अंसू (13 वर्ष, 50 किलोग्राम) ने सफलता हासिल की।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आयुष (11 वर्ष, 29 किलोग्राम), रुद्र (11 वर्ष, 39 किलोग्राम), अराइना (11 वर्ष, 38 किलोग्राम), मिलन (9 वर्ष, 26 किलोग्राम), हैरिक (10 वर्ष, 36 किलोग्राम), किस्ती भाटी (15 वर्ष, 59 किलोग्राम), अक्षत (11 वर्ष, 32 किलोग्राम) और राशि (11 वर्ष, 44 किलोग्राम) शामिल हैं। स्कूल की निर्देशिका नूतन भाटी ने कहा कि विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में मिली सफलता ने बच्चों के आत्मविश्वास, खेल भावना और मेहनत को नई पहचान दी है। ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

Related Articles

Back to top button