एचआईएमटी में फ्रेशर्स-कम-फेयरवेल पार्टी का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
एचआईएमटी में फ्रेशर्स-कम-फेयरवेल पार्टी का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बीएससी और एमएससी के विद्यार्थियों को मिले मिस्टर-मिस फ्रेशर व फेयरवेल के खिताब

ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई देने के लिए फ्रेशर्स-कम-फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में उत्साह, उमंग और भावुक विदाई के रंग देखने को मिले।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरपर्सन एच.एस. बंसल, सचिव अनिल बंसल, संयुक्त सचिव अनमोल बंसल, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. डॉ. सुधीर कुमार, कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी और निदेशक प्रो. डॉ. पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष नरेंद्र कुमार उपाध्याय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बीएससी प्रथम वर्ष के अनिल को मिस्टर फ्रेशर और नेहा चौधरी को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, एमएससी प्रथम सेमेस्टर में सलोनी भाटी और तमन्ना को मिस फ्रेशर का खिताब प्रदान किया गया। बीएससी तृतीय वर्ष में नितिन को मिस्टर फेयरवेल और वंशिका रावत को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा, एमएससी तृतीय सेमेस्टर में नेहा अनवर और नेहा पाल को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न विशेष उपाधियां भी प्रदान की गईं। समारोह का समापन संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों को भावुक विदाई दी गई, जबकि नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने संस्थान में अपनी नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत उत्साह के साथ की।




