गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और एनसीएमआरडब्ल्यूएफ के बीच एमओयू हुआ हस्ताक्षरित
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और एनसीएमआरडब्ल्यूएफ के बीच एमओयू हुआ हस्ताक्षरित

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) और राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF) के बीच अनुसंधान एवं प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य मौसम विज्ञान, जलवायु अध्ययन एवं वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्र में संयुक्त शोध, शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना है।
एमओयू पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह तथा एनसीएमआरडब्ल्यूएफ के प्रमुख डॉ. वी. एस. प्रसाद ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।इस सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को मौसम पूर्वानुमान, डेटा विश्लेषण, जलवायु परिवर्तन तथा आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण एवं शोध के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, दोनों संस्थान संयुक्त कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी करेंगे।प्रो. चंदर कुमार सिंह ने कहा कि यह समझौता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करेगा। वहीं डॉ. वी. एस. प्रसाद ने कहा कि इस साझेदारी से मौसम विज्ञान और जलवायु अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार एवं ज्ञान-विनिमय को बढ़ावा मिलेगा।
यह एमओयू अकादमिक उत्कृष्टता और वैज्ञानिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




