GautambudhnagarGreater noida news

ईद-उल-अजहा को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की हुई बैठक 

ईद-उल-अजहा को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की हुई बैठक 

दनकौर।कोतवाली परिसर में सोमवार को आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा अरविन्द कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के धर्म गुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।बैठक में एसीपी ने सभी लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने, दुष्प्रचार करने या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।बैठक में मौजूद लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही त्योहार के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करने को भी कहा गया

Related Articles

Back to top button