GautambudhnagarGreater noida news

महिपाल गर्ग सर्वसम्मति से बने अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर के अध्यक्ष,15 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

महिपाल गर्ग सर्वसम्मति से बने अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर के अध्यक्ष

साधारण सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर हुई चर्चा, 15 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

शफी मोहम्मद सैफी 

दनकौर। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर, गौतमबुद्ध नगर की साधारण सभा की बैठक रविवार को किराना मंडी स्थित मुकेश गोयल (बबली बजाज की दुकान) पर आयोजित की गई। बैठक में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष महिपाल गर्ग को पुनः अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर महिपाल गर्ग ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना और समाज के लोगों के हित में निरंतर कार्य करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में संदीप गर्ग, दीपक गर्ग, देवेंद्र गोयल (मुन्ना), वेद प्रकाश तायल, सुधीर सिंघल, प्रमोद सिंघल, राकेश गोयल, पुनीत गोयल, भारत मित्तल, कमल गोयल, सिंटू चौधरी, वैभव गर्ग, दिनेश्वर गोयल, सचिन गर्ग, अशोक बजाज, कांति चंद गोयल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन किया।

15 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

महिपाल गर्ग ने बताया कि शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा 15 अक्टूबर, गुरुवार को स्नेह गार्डन से निकाली जाएगी। उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी बंधुओं से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button