GautambudhnagarGreater Noida

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने ग्रेटर नोएडा कार्यालय पर की बैठक

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने ग्रेटर नोएडा कार्यालय पर की बैठक

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की बैठक ग्रेटर नोएडा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने की इस संबंध में सगठन के राष्ट्रीय महासचिव के कृष्णा नागर ने कहा कि आज ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है संगठन की 7 फ़रवरी को जिला मुख्यालय पर पंचायत चुनाव की बहाली शिक्षण संस्थाओं में कोटा एवं अस्पतालों में किसानों के बच्चों के इलाज में छूट रोज़गार एनपीसीएल एवम यूपीसीएल की तानाशाही के ख़िलाफ़ बडा आंदोलन करेगा इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि संगठन ने गाँव गाँव जाकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है जिससे क्षेत्रीय किसानों मज़दूरों की आवाज़ को मज़बूती से बुलंद किया जाएगा एवं सगठन किसान मज़दूरों के हितों के लिए काम करेगा इस संबंध में संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने उमेश राणा को ग्रेटर नोएडा का अध्यक्ष मनोनीत किया इस मौक़े पर कृष्ण नागर लोकेश भाटी उमेश राणा अनेक सिंह प्रेम सिंह विके़श यादव उतम शर्मा अरुण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button