डीड राइटर्स के आन्दोलन को किसान एकता संघ संगठन ने दिया समर्थन ।
डीड राइटर्स के आन्दोलन को किसान एकता संघ संगठन ने दिया समर्थन ।

ग्रेटर नोएडा । किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव एड. सतीश कनारसी के नेतृत्व में सेक्टर गामा 2 के गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए पिछले 13 दिनों से ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के खिलाफ रजिस्ट्रार ऑफिस ग्रेटर नोएडा सेक्टर गामा 2 में चल रहे आन्दोलन को मजबूत करने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने समर्थन किया ।
इस दौरान प्रदेश महासचिव एड. सतीश कनारसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आधुनिकीकरण के नाम पर ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली प्रक्रिया को 4 जून से लागू करने की पेशकश की गई है। इसका डीड राईटर अधिवक्ता पूर्ण रूप से प्रदेशभर में विरोध कर रहे है। इस आधुनिकीकरण का सीधा सीधा प्रभाव डीड राइटरों अधिवक्ताओं के आजीविका पर पड़ रहा है । यह आधुनिकीकरण नहीं, बल्कि हमारे ग्रामीण और कानूनी ढांचे का डिजिटल शोषण है। हम न्याय और अधिकारों के गलियारों को एक ऐसे तकनीकी सॉफ्टवेयर के भरोसे नहीं छोड़
सकते, जिसे प्रदेश की जमीनी हकीकत और मिट्ठी की समझ रखने वालों ने नहीं, बल्कि बंद
कमरों में बैठे लोगों ने बनाया है। जिसका किसान एकता संघ संगठन पुरजोर विरोध करता है। यदि प्रदेश सरकार द्वारा इस कानून को वापिस नहीं लिया गया तो किसान एकता संघ संगठन प्रदेश भर में डीड राइटरों अधिवक्ताओं के समर्थन में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ।
इस दौरान एड. राहुल बंसल, वनीश प्रधान, मनीष नागर, विक्रम नागर , शालिनि सोलंकी,उम्मेद एडवोकेट, सुभाष भाटी, अरुण खटाना, मेहरबान, परवेज, सुभाष भाटी, गोलू प्रधान, विनीत नागर, नरेन्द्र नागर, डा. इमरान, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।




