GautambudhnagarGreater noida news

जिला कांग्रेस कार्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित “छात्र संवाद” कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दों पर पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन। 

जिला कांग्रेस कार्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित “छात्र संवाद” कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दों पर पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन। 

ग्रेटर नोएडा । जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख) पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित “छात्र संवाद” कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दों पर एक पत्रकार वार्ता एवं प्रस्तुति का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि देश के करोड़ों छात्र-छात्राएं आज प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली, पेपर लीक, परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही की कमी तथा शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्थाओं से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नीट सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और अनियमितताओं की घटनाओं ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है तथा लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। भारत सरकार का मौन इस बात को इंगित करता है है कि व्यवस्था में झोल है और सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है। दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा में हजारों छात्रों के साथ संवाद करते हुए उनके दर्द, चिंताओं और भविष्य से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का संकल्प व्यक्त किया। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को राजनीति से ऊपर उठाकर देखा जाना चाहिए तथा देश के युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राहुल गांधी लगातार इस विषय पर देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों से रूबरू होंगे उनका अगला कार्यक्रम प्रयागराज में जुलाई में होना है। पत्रकार वार्ता के दौरान एक प्रस्तुति के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं, भर्ती परीक्षाओं में देरी तथा युवाओं में बढ़ती निराशा के कारण बढ़ती आत्महत्या की प्रवर्ति तथा विभिन्न पहलुओं को विस्तार से रखा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब वर्षों की मेहनत के बाद भी छात्रों को निष्पक्ष अवसर नहीं मिल पाता तो उनके मन में हताशा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव समाज पर भी पड़ता है।दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर भी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने की मांग को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को सुरक्षित, निष्पक्ष और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा उठाए गए छात्र हित के मुद्दे आज देश के प्रत्येक विद्यार्थी की आवाज हैं और कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम पुरज़ोर तरीके से शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते है। प्रेस वार्ता में दुष्यंत नागर,मुकेश शर्मा,गौतम अवाना,महाराज सिंह नागर,सूबेदार सतपाल सिंह,निशा शर्मा,नीरज लोहिया,धर्मवीर प्रधान,सुरेन्द्र प्रताप सिंह,सतीश शर्मा,धर्म सिंह,मेहकर सिंह,आर० के० प्रथम, रमेश यादव,सुबोध भट्ट,तनवीर,बिन्नू भाटी,नितीश चौधरी,सचिन शर्मा,विपिन त्यागी,दयानन्द नागर,प्रिंस भाटी,गजन प्रधान,धीरे सिंह,रमेश जीनवाल,ओमकार राणा,जतन सिन्हा,ओमप्रकाश,विजयपाल सिंह,प्रियंका सिन्हा,संजय भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button