जेवर विधायक के साथ स्केटर बच्चों की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, खेल सुविधाओं के लिए जताया आभार । जनेश्वर मिश्र पार्क में बने स्केटिंग ग्राउंड से खिले बच्चों के चेहरे, सीएम का किया धन्यवाद
जेवर विधायक के साथ स्केटर बच्चों की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, खेल सुविधाओं के लिए जताया आभार
जनेश्वर मिश्र पार्क में बने स्केटिंग ग्राउंड से खिले बच्चों के चेहरे, सीएम का किया धन्यवाद
युवा शक्ति” को मिला नया मंच, स्केटिंग खिलाड़ियों ने CM से मिलकर व्यक्त की कृतज्ञता

ग्रेटर नोएडा ।जेवर विधानसभा के विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्केटिंग करने वाले दो दर्जन से अधिक बच्चों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की एवं जनेश्वर मिश्र पार्क में आधुनिक स्केटिंग ग्राउंड के निर्माण हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया।जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित स्केटिंग ग्राउंड बनवाए जाने के लिए बच्चों का प्रतिनिधिमंडल जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मल तवर भाटी और दर्जनों छोटे छोटे स्केटिंग खिलाड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर, आभार व्यक्त करने पहुंचे।
इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि *”पहले उन्हें जर्जर सड़कों पर अभ्यास करने के लिए विवश होना पड़ता था, लेकिन अब आधुनिक एवं सुरक्षित स्केटिंग ग्राउंड मिलने से उनके खेल कौशल को निखारने का बेहतर अवसर प्राप्त हो रहा है। बच्चों ने इसे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय प्रदेश के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि *’वर्ष 2022 में बच्चों द्वारा उठाई गई मांग पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सकारात्मक पहल की थी, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास करने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि *’प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।”जैसा कि आप ज्ञात ही है कि दिनांक 09 अप्रैल 2026 को जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क में स्केटिंग ग्राउंड एवं अन्य खेल सुविधाओं का शुभारंभ किया गया था। लगभग 200 मीटर लंबे इस आधुनिक स्केटिंग ट्रैक का निर्माण लगभग 45 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क के कायाकल्प के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से क्रिकेट ग्राउंड, फुटबॉल फील्ड, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, पैडल बॉल कोर्ट, कैफेटेरिया, जिम, फिजियोथेरेपी सेंटर सहित अनेक आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की नींव वर्ष 2022 में तब पड़ी थी, जब स्केटिंग करने वाले बच्चों ने अपनी समस्याएं जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाईं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री के निर्देशों पर इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की गई, जिसका परिणाम आज एक विश्वस्तरीय एवं सुरक्षित स्केटिंग ट्रैक के रूप में सामने है, जो प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध हो रहा है।इस अवसर पर निर्मल तवर भाटी ने कहा कि “मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए, यह अनुभव किया है कि बेहतर सुविधाएं ही खिलाड़ियों को ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं। आज लखनऊ के बच्चों को जो आधुनिक और सुरक्षित स्केटिंग ट्रैक मिला है, वह उनके भविष्य को नई दिशा देगा। यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि आने वाले चैंपियनों की नींव है। माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में खेलों के लिए जो वातावरण तैयार हुआ है, वह सराहनीय है। इससे विशेष रूप से बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।”*
इस मौके पर ऋषिता चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि
*“पहले हम टूटी-फूटी सड़कों पर अभ्यास करने को मजबूर थे, जिससे चोट लगने का खतरा हमेशा बना रहता था, लेकिन अब इस आधुनिक स्केटिंग ट्रैक के निर्माण से हमें सुरक्षित और बेहतर माहौल मिला है। इसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”*
इसी तरह गोत्रा देशपांडे ने कहा भी कहा कि *“हम हमेशा सोचते थे कि काश हमें भी बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिलें। आज यह सपना साकार हो गया है। इस शानदार स्केटिंग ट्रैक के कारण अब हम अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।”*
एक अन्य स्केटिंग खिलाड़ी ईशान राज सिंह ने कहा कि *“पहले सीमित संसाधनों के कारण हमारी तैयारी प्रभावित होती थी, लेकिन अब इस अत्याधुनिक ट्रैक ने हमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया है। यह सुविधा हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हम इसके लिए मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद करते हैं।”*अंत में कोच अंजनी सिंह कुशवाहा ने कहा कि *“जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है, जिनके प्रयासों के कारण आज बच्चों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। यह केवल एक स्केटिंग ट्रैक नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे प्रयास निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे और प्रदेश को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”*




