श्रमिक दिवस पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
श्रमिक दिवस पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।श्रमिक दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आईआईए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा चैप्टर, यूपीसीडा , जिला उद्योग केंद्र तथा प्रकाश हॉस्पिटल एवं हेल्थ केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यूपीसीडा के सामान्य सुविधा केंद्र , साइट-B स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल कुमार शर्मा , क्षेत्रीय प्रबंधक , यूपीसीडा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंकज निर्वाण , उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने श्रमिकों का उत्साहवर्धन करते हुए इस जनहितकारी पहल की सराहना की।प्रकाश हॉस्पिटल की ओर से समन्वयक स्वाति चौहान के नेतृत्व में विभिन्न रोगों की जांच हेतु चिकित्सकों की 8 सदस्यीय टीम एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 12 सदस्यीय टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 से अधिक श्रमिकों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।आईआईए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा चैप्टर की ओर से चेयरमैन सरबजीत सिंह , कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह , विशारद गौतम,राकेश बंसल, सर्वेश गुप्ता, विपिन महाना, प्रमोद गुप्ता, नवीन गुप्ता, कपिल कलकल सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यगण उपस्थित रहे एवं उन्होंने श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एनजीओ भोर से अमन खन्ना भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने कैंसर रोग से बचाव एवं जागरूकता विषय पर एक संक्षिप्त किन्तु उपयोगी संबोधन दिया।यह शिविर प्रशासन एवं औद्योगिक संगठनों के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई




