GautambudhnagarGreater noida news

गौतमबुद्धनगर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का हुआ भव्य समापन

गौतमबुद्धनगर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का हुआ भव्य समापन

ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्धनगर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का भव्य समापन विद्यालय के एमपी हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीतिक कौशल एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं छात्रों द्वारा प्रस्तुत मधुर समूह गान ने पूरे वातावरण को उत्साह एवं गरिमा से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई, नीरज सिंह और जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अतुल निगम सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कड़े एवं रोमांचक मुकाबलों के बाद जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा तृतीय स्थान पर रहा।सभी आयु वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंडर-7 (बालक वर्ग) में 

प्रथम – प्रत्याक्ष दत्ता (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल),– शार्विल गुप्ता (मयूर स्कूल, नोएडा)

तृतीय – अक्षत जैन (मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल) रहे।

अंडर-7 (बालिका वर्ग) में प्रथम – आध्या बिष्ट (जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा),

द्वितीय – नित्या डेम्बला (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल)

तृतीय – द्रुवी अग्रवाल (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा) रहे।

अंडर-9 (बालक वर्ग) में प्रथम – पृथ्वी सोलंकी (सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल)

द्वितीय – मानविक त्रिसाल (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा)

तृतीय – रणबीर सिंह कुमार (दिल्ली पब्लिक स्कूल, ईस्ट ऑफ कैलाश) रहे।अंडर-9 (बालिका वर्ग) में प्रथम – अन्विता गुप्ता (प्रेसिडियम, नोएडा)द्वितीय – सान्या शर्मा (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा),तृतीय – वान्या सिंह (जेपी पब्लिक स्कूल) रहे।

अंडर-11 (बालक वर्ग) में 

प्रथम – अविरल यादव (जेपी पब्लिक स्कूल)

द्वितीय – वेदांश अग्रवाल (सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल)

तृतीय – अभिजय पांडेय रहे।

अंडर-11 (बालिका वर्ग) में 

प्रथम – झलक भाटी (जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा)

द्वितीय – प्रियस्मिता मैती (ज्ञान श्री स्कूल, नोएडा)

तृतीय – पूर्णा जायसवाल (जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा) रहे।

अंडर-13 (बालक वर्ग) में 

प्रथम – कुमार अंशुमान सिंह (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन)

द्वितीय – मोक्ष रावत (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा)

तृतीय – ऋषिक राहुल (फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल) रहे।

अंडर-13 (बालिका वर्ग) में 

प्रथम – मानवी पंवार (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन)

द्वितीय – त्रिशिका गुप्ता

तृतीय – इशानी सिंह (विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा) रहे ।अंडर-15 (बालक वर्ग) में 

प्रथम – अर्जुन वर्मा (ज्ञान श्री स्कूल, नोएडा)

द्वितीय – अर्श पासरिचा (सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल)

तृतीय – आर्यन कुमार केशरी (दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा) रहे।अंडर-15 (बालिका वर्ग) में प्रथम – हिया गुप्ता (दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा)

द्वितीय – पर्ल मिश्रा (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा)

तृतीय – अलहम (सरदार पटेल विद्याालय, दनकौर) रहे।अंडर-17 (बालक वर्ग) में 

प्रथम – देवेश धामीजा (भारत राम ग्लोबल स्कूल)

द्वितीय – मुकेश शंकर (लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा)

तृतीय – आदित्यराज सिंह (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा) रहे।

अंडर-19 (बालक वर्ग) में 

प्रथम – गर्व पंत (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा)

द्वितीय – कुनाल गर्ग

तृतीय – रितिविक रहे।

समापन समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भांडुला एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अतुल निगम ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, अनुशासन एवं खेल भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल आर्बिटर पवित्रा निगम, सीनियर नेशनल आर्बिटर आदित्य सिंह, अंकिता श्रीवास्तव, कौशलेंद्र प्रताप सिंह सहित आयोजन टीम के सदस्य युगान, कमल सिंह रावत, सचिन कुमार, आकाश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मनीक कसाना, सुनील कुमार, खजान सिंह, कामना मिश्रा एवं अमित कुमार यादव का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका।

Related Articles

Back to top button