GautambudhnagarGreater noida news

एम.सी.गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी में 10वीं,12वीं कक्षा (सत्र-2025-26) में) 151 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

एम.सी.गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी में 10वीं,12वीं कक्षा (सत्र-2025-26) में) 151 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा । एम.सी.गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी में 10वीं,12वीं कक्षा (सत्र-2025-26) में) 151 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। राजेंद्र पटवारी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।प्रबंध-निदेशक करतार सिंह , विद्यालय प्रबंधक जगत सिंह , प्रबंध समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह , भंवर सिंह , करणसिंह तथा विद्यालय प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह तथा विद्यालय प्रशासनिक प्रमुख सौरव सिंह ने सभी आगंतुकों / अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था।कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान भूमिशर्मा (97%)अंक, दूसरा स्थान लावण्या (94.8%)अंक, तीसरा स्थान प्रियांशु कुमार(94.4)अंक, चौथा स्थान वंशिका (94.2%)अंक, पांचवा स्थान अर्पित खारी (93%)अंक, छठा स्थान मीत नागर(91%)अंक और सातवां स्थान कार्तिक गौतम ने(90.2%)अंक के साथ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कक्षा 10 के लगभग 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों मे 90 या उससे अधिक अंक प्राप्त किये।कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान वंशिका(93.2%)अंक प्राप्त किए साथ ही पॉलिटिकल साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये ,दूसरा स्थान निकांश नागर (91.4%)अंक,तीसरा स्थान संयुक्त रूप से अनुज चौधरी और तनिष्क(89.8%)अंक,चौथा स्थान कृष्टि विकल(89.6%)अंक,पांचवा स्थान संयुक्त रूप से खुशी मुद्गल और अनुभव नागर(88.4%)अंक और छठा स्थान दिव्य सिंह ने(88.2%)अंको के साथ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लगभग 40 छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों में 90 या 90 से अधिक अंक प्राप्त किये।विद्यालय प्रबंध-निदेशक करतार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ती-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।विद्यालय प्रबंधक महोदय जगत सिंह एवं प्रबंध निदेशक करतार सिंह ने अपने विषय में 100% परिणाम देने वाले सभी विषय अध्यापक/ अध्यापिकाओं जिनमें सम्मिलित राजेश कुमार, गिरिराज सिंह, सुशीला भाटी, मोनी त्रिपाठी,पंकज नागर सरदार सिंह और सचिन शर्मा को ₹ 5000 / पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध -निदेशक करतार सिंह ने बच्चों की सफलता में अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका की भी भूरी भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button