GautambudhnagarGreater noida news

ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) उत्तर प्रदेश द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन,सांसद डॉ.महेश शर्मा भी हुए शामिल 

ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) उत्तर प्रदेश द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन,सांसद डॉ.महेश शर्मा भी हुए शामिल 

ग्रेटर नोएडा ।ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 17 मई 2026 को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं साहित्यिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य रविकांत दीक्षित जी ने गुरुकुल बटुकों के साथ , स्वस्तिवाचन एवं मंगलाचरण के मध्य , अतिथियों एवं अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा , दादरी विधायक तेजपाल नागर , पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री मुकूल उपाध्याय, नगर पालिका परिषद खैर (अलीगढ़) के चेयरमैन संजय शर्मा तथा समाजसेवी एवं टीवी न्यूज चैनल के सीईओ शैलेन्द्र शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्री परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित एवं संस्कारित बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध फिल्मी गीतकार संतोष आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके प्रेरणादायी शब्दों एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।हरिद्वार से पधारे पूज्य संत प्रवर आनंद ब्रह्मचारी जी महाराज, जो अंतरराष्ट्रीय गोरक्षक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं, ने अपने आध्यात्मिक एवं ओजस्वी प्रवचनों से संपूर्ण सभागार को भक्तिमय बना दिया।ब्राह्मण सभा के सचिव बृजेश कुमार शर्मा के अथक प्रयासों से भगवान श्री परशुराम जी की फाइबर ग्लास निर्मित भव्य प्रतिमा भेंट की गई। यह अवसर विशेष रूप से संत प्रवर आनंद ब्रह्मचारी जी महाराज की उपस्थिति में अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक बन गया। कार्यक्रम में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने भी सभी का मन मोह लिया। कवयित्री शिखा दीप्ति जी, कवि अमित शर्मा , कवि मुकेश शर्मा एवं कवि राज सिंघल ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से वातावरण को काव्यमय बना दिया। मंच संचालन एवं काव्य प्रस्तुति ने समारोह को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।सभी पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के उत्थान, संस्कृति संरक्षण एवं युवाओं में संस्कार जागरण हेतु इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सुरेश चंद्र पचौरी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व डीजीसी देवी शरण शर्मा , संयोजक सुनील शर्मा अजीत प्रधान , वेद प्रकाश शर्मा , हरिओम शर्मा , वेद कुमारी मुद्गल, हरेंद्र शर्मा,यतेंद्र शर्मा , सुमन कुमार शर्मा , महेश शर्मा बाडोली , निर्वेश मुद्गल , कार्यक्रम , अखिलेश पाठक , गौरव उपाध्याय, ममता तिवारी , छाया शुक्ला , ,कुलदीप शर्मा ,श्री अनुज उपाध्याय,, ब्रजेश शर्मा ,जी पी गोस्वामी , डॉक्टर आरती शर्म, श्री चित्र कुमा सुभाष शर्मा जी उपस्थित रहे।अंत में ब्राह्मण सभा की ओर से सभी अतिथियों, कवियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button