Greater Noida

दादरी की ग्राम पंचायत खटाना के धनुवास गांव में ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भरवाए दलित गौरव संवाद/दलित अधिकार मांगपत्र

दादरी की ग्राम पंचायत खटाना के धनुवास गांव में ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भरवाए दलित गौरव संवाद/दलित अधिकार मांगपत्र

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर 9 अक्टूबर काशीराम की जयंती से लखनऊ से पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू किये स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद,दलित अधिकार मांग पत्र भरवाने, दलित गावो में चौपाल कार्यक्रम जिला गौतमबुद्धनगर में भी पूरी मजबूती के साथ चलाये जा रहे है। सोमवार को स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते कार्यक्रम विधानसभा दादरी की ग्राम पंचायत खटाना के धनुवास गांव में ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा ने दलित गौरव संवाद/दलित अधिकार मांग भरवाये गये। ग्राम धूम मानिकपुर में दलित गौरव संवाद, दलित गौरव मांग पत्र भरे गये।जिसमे मुख्यतिथि कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं महिला जिला अध्यक्ष राधा रानी दादरी ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा गौतम बुध नगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने दलितों के दलित अधिकार मांग पत्र भरवाये।ओर दलितों के अधिकारों की विस्तार से जानकारी देते हुये।कांग्रेस की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।देश प्रदेश की भाजपा की दलित विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बाबा साहेब डॉ० भीम राव अंबेडकर के बनाये गए संविधान को बदलना चाहती है और देश से लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म करना चाहती है।भाजपा शासन काल मे जगह जगह दलितों पर अत्याचार हो रहे जिसके चलते यह दबा कुचला समाज अपने आपको असुरक्षित ओर ठगी का शिकार हो रहा है।इस सरकार में बहु बेटियां सुरक्षित नही है।भाजपा सरकार में जो भी सरकार के खिलाफ आवाज़ उठता है उसकी आवाज को भाजपा द्वारा दबा दिया जाता है।भाजपा सरकार में पूरी हिटलर शाही चल रही।इस सरकार में आम जनता का जीना दूभर हो गया है।और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के का साथ देने और कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर जिताने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button