GautambudhnagarGreater noida news

जेपी पब्लिक स्कूल के जिम्नास्टों का शानदार प्रदर्शन, इंटर स्कूल जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

जेपी पब्लिक स्कूल के जिम्नास्टों का शानदार प्रदर्शन, इंटर स्कूल जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

ग्रेटर नोएडा। ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटर स्कूल जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता-2026 में जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।अंडर-8 बालक वर्ग में दिविक मिश्रा (कक्षा IV-E) ने स्वर्ण पदक तथा आद्विक दुआ (कक्षा II-A) ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-8 बालिका वर्ग में अंतरिक्षा सिंह (कक्षा III-A) ने स्वर्ण और आराध्या सिंह (कक्षा IV-E) ने रजत पदक अपने नाम किया।

अंडर-10 बालिका वर्ग में अहाना मिश्रा (कक्षा IV-A) और इरिशा (कक्षा V-D) ने स्वर्ण पदक जीते। प्राणवी गोयल (कक्षा III-A) एवं प्रीशा सिंह (कक्षा IV-C) ने रजत पदक, जबकि रायना गुप्ता (कक्षा III-A) ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडुला एवं उप-प्राचार्या अनीता पिल्लई ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच शुभम रुहेला को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।विद्यालय की एचओडी (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) नीरज सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, कोच, अभिभावकों और खेल विभाग को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button