GautambudhnagarGreater noida news

सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा वन स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में गुरुवार को बालिका वर्ग की सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभर से आए खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ हुई।उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्ष डागर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हर्ष डागर वर्ष 2022 में अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य और सीनियर टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्हें वर्ष 2022 में सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व हॉकी टीम के गोलकीपर, ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित एवं वर्ष 2016 में विश्व कप विजेता हॉकी टीम के समन्वयक रोमियो जेम्स तथा बास्केटबॉल संगठन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संगठन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी और विद्यालय के प्रबंधक एंड्रयू कोरिया ने अतिथियों के साथ ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक मनीष तिवारी, एकता खन्ना, संगीता राठी, सृजन कुमारी और त्रिमोहन कुमार सहित पूरा सेंट जोसेफ परिवार जुटा हुआ है।27 से 29 अगस्त तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से 90 प्रशिक्षक करीब 540 प्रतिभाशाली खिलाड़ी लेकर पहुंचे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए 15 निर्णायक दल के सदस्य भी मौजूद हैं।मुख्य अतिथि हर्ष डागर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को ईमानदारी, मेहनत और अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। सफलता और असफलता जीवन के दो पड़ाव हैं और एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव की ओर आगे बढ़ना ही खिलाड़ी की पहचान है।

Related Articles

Back to top button