GautambudhnagarGreater noida news

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शतरंज और योग में दिखाया दमखम

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शतरंज और योग में दिखाया दमखम

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कार्मेल स्कूल में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को ‘स्पर्धा 2026’ – अंतर-विद्यालय वार्षिक खेल महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शतरंज की रणनीतिक प्रतिभा और योग के अनुशासन, संतुलन एवं एकाग्रता का शानदार संगम देखने को मिला। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक, शारीरिक और भावनात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।
प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस आयोजन की लोकप्रियता और शैक्षणिक समुदाय के व्यापक सहयोग को दर्शाता है।
शतरंज प्रतियोगिताएं अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में आयोजित की गईं, जबकि योग प्रतियोगिताएं अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में व्यक्तिगत (Individual) एवं समूह प्रदर्शन (ग्रुप डेमोंस्ट्रेशन ) श्रेणियों में संपन्न हुईं। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ‘स्पर्धा 2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, धैर्य, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अंतर-विद्यालय सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी ) 2020 के अनुरूप समग्र एवं बहुआयामी शिक्षा की अवधारणा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान की।

Related Articles

Back to top button