मायावती के बहुत नजदीकी रहे गजराज नागर को सपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव
![](https://ncrexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231010_215650-780x470.jpg)
मायावती के बहुत नजदीकी रहे गजराज नागर को सपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के कद्दावर गजराज नगर को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है।गौतमबुद्ध नगर से गजराज नागर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। गजराज नागर गौतमबुद्ध नगर में बादलपुर गांव के निवासी हैं ।प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए गजराज नागर की पत्नी जयवती नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुकी हैं। जयवती नागर अभी भी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत की सदस्य हैं। गजराज नागर भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। गजराज पिछले क़रीब 3 दशकों से गौतमबुद्ध नगर की राजनीति में सक्रिय हैं। एक समय उन्हें उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का बेहद क़रीबी माना जाता था। आपको बता दें कि बादलपुर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का पैतृक गांव है। उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के ठीक बाद गजराज नागर ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफ़ा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। गजराज नागर के ज़रिए सपा गुर्जर समाज में अपनी पैठ कायम रखना चाहती है। अपनी नियुक्ति पर गजराज नागर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और उन्होंने कहा है कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से आम लोग परेशान हैं