GautambudhnagarGreater noida news

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित । जन सामान्य की 121 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर निस्तारण

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

जन सामान्य की 121 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर निस्तारण

गौतमबुद्धनगर।जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 121 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। आयोजित समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, एसीएमओ डॉ आर के सिरोहा, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

Related Articles

Back to top button