GautambudhnagarGreater noida news

गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतम बुद्ध नगर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान माननीय जिला जज गौतम बुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव, अपर जिला जज प्रथम सुनील कुमार एवं अभिषेक पांडे द्वारा चैंबर्स के गेट के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने नए अधिवक्ता चैंबर्स के प्रथम तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार के पूर्व अध्यक्ष नगसेन चंदेल, राजेंद्र नागर, राव संजय भाटी, रामशरण नागर, विपिन भाटी, पूर्व सचिव सरदार बंसल, प्रमोद सुनपुरा, ललित शर्मा, ऋषि टाइगर, नितेंद्र तोंगड़ सहित वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश भाटी, देवीशरण शर्मा, चमन प्रकाश शर्मा, मुकेश कर्दम, इरशाद अली, प्रेम सिंह, रजत शर्मा, अमित राणा, हरेंद्र तोंगड़, भूपेंद्र मंगल, राजाराम शर्मा, विजय बंसल, नीरज लोहिया, मोहित लुहारली, राजीव भाटी, असलम खान, सुनील नागर, लोकेश अवाना सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button