सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी डाढा- कासना में मरीजों को बांटे फल
सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी डाढा- कासना में मरीजों को बांटे फल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डाढा -कासना में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों और अस्पताल में मौजूद लोगों को फल वितरित कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी, मनोज भाटी सहित पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्साधीक्षक डॉ. उबैद कुरैशी, डॉ. नारायण किशोर, डॉ. सरिता यादव, आलोक सिंह, एचईओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मरीजों की बेहतर देखभाल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। फल वितरण का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों एवं आमजन के बीच सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा




