एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का हुआ आयोजन
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एच. एस. बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, ईमानदारी तथा निरंतर परिश्रम को अपनाना चाहिए, तभी वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है, जिसे सदैव अपने साथ लेकर चलना चाहिए।विभागाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने एवं प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा संस्थान एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों—नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों—ने सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्साह एवं उल्लास से भर दिया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण ‘स्मारिका 2.0’ का विमोचन रहा, जिसमें विदाई बैच की स्मृतियों को संजोया गया। इसके साथ ही मिस फेयरवेल एवं मिस्टर फेयरवेल का चयन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन हुआ।एमसीए विभाग से प्रिंस को मिस्टर फेयरवेल तथा कीर्ति को मिस फेयरवेल चुना गया, जबकि बीसीए विभाग से आयुष को मिस्टर फेयरवेल एवं रितु को मिस फेयरवेल का खिताब प्राप्त हुआ।इस भव्य आयोजन में संस्थान के सचिव अनिल बंसल, सह सचिव अनमोल बंसल एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी भी उपस्थित रहे।समारोह के अंत में भावनाओं एवं यादों से भरे इस आयोजन में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने का संकल्प लिया।




