GautambudhnagarGreater Noida

बार एसोसिएशन चुनाव। अध्यक्ष बने एडवोकेट उमेश भाटी सचिव बने एडवोकेट धीरेंद्र सिंह बोले जो किए हैं वादे उन्हें करेंगे पूरा, वकीलों को चैंबर है प्राथमिकता।

बार एसोसिएशन चुनाव। अध्यक्ष बने एडवोकेट उमेश भाटी सचिव बने एडवोकेट धीरेंद्र सिंह बोले जो किए हैं वादे उन्हें करेंगे पूरा, वकीलों को चैंबर है प्राथमिकता।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा । जनपद दीवानी एवं फौजदारी एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर का प्रतिष्ठित चुनाव शुक्रवार की देर रात संपन्न हो गया। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर में अध्यक्ष पद के लिए वोटों की गिनती रात दो बजे तक जारी रही। मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष व सचिव पद के विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट उमेश भाटी ने बाजी मारी है, उन्होंने 715 वोट प्राप्त करके अपने प्रतिद्वंद्वी प्रमेंद्र भाटी को हराया है। प्रमेंद्र भाटी को 569 वोट मिले हैं। इसके अलावा सचिव पद पर धीरेंद्र भाटी ने कब्जा जमाया है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर में ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिनभर उत्साह का माहौल रहा। चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार की शाम वोटों की गिनती का काम शुरू किया गया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता उमेश भाटी ने विजयश्री हासिल की। उमेश भाटी ने 715 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमेंद्र भाटी को 569 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर मनोज भाटी और चौथे स्थान पर अलबेल भाटी रहे। सचिव पद के लिए कुल 2027 वोट पड़े और 757 वोट प्राप्त कर धीरेंद्र भाटी ने विजय हासिल की। दूसरे स्थान पर रजत शर्मा, तीसरे स्थान पर अजीत नागर तथा चौथे स्थान पर उधम सिंह रहे। आधी रात के बाद घोषित हुए चुनाव परिणाम के अनुसार, धीरेंद्र भाटी को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित बार एसोसिएशन का सचिव चुना गया है, जबकि नरेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मोहन मावी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। वोटों की गिनती रात 2;00 बजे के बाद तक जारी रही। नतीजे जानने के लिए वकील न्यायालय परिसर में जमे रहे। सचिव धीरेंद्र भाटी ने रजत शर्मा को हराकर 92 वोटों से जीत हासिल की। नतीजे घोषित होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो शाम तक जारी रही। जिला बार एसोसिएशन के कुल 2114 मतदाताओं में से 2030 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद देर शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हुई। कोषाध्यक्ष पद पर मोहन मावी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को कांटे के मुकाबले में 14 वोटों से हराया, उन्होंने 691 वोट प्राप्त किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर 111 वोटों से विजय हासिल की। अपनी जीत के बाद अध्यक्ष बने उमेश भाटी एडवोकेट ने कहा कि वह चुनाव में उतरने से पहले ही वकीलों के लिए चेंबर की समस्या दूर करने के लिए प्रयास में जुटे थे। अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। तीनों प्राधिकरण की मदद से फंड का प्रबंध कर जल्द चेंबरों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। वादे के अनुसार नए साल में बीमा और युवा वकीलों के लिए भत्ते का प्रबंध कराऊंगा। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और उनकी समस्या को दूर करना मेरी प्राथमिकता है वहीं सचिव बने एडवोकेट धीरेन्द्र भाटी ने कहा कि 256 नए चेंबरों का शिलान्यास हो चुका है। नए चेंबर बनवाने में लगभग 12 करोड़ का खर्च आएगा।
इसके लिए फंड जुटाना है। ग्रे.नोएडा0प्राधिकरण की मदद से फंड जुटाया जाएगा।न्यायालय परिसर में शौचालय की स्थिति दयनीय है। ग्रेटर नोएडा में ग्रेनो प्राधिकरण ने बड़ी संख्या में शौचालय बनाए हैं। इसी तरह का शौचालय न्यायालय परिसर में भी शौचालय बनाना और बीमा-भत्ता आदि की समस्या दूर करने के लिए कमेटी बनाकर कार्य करना मेरी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button