Blog

ग्रेटर नोएडा में जाट समाज ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा में जाट समाज ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जाट समाज ग्रेटर नोएडा की ओर से वाईएमसीए में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

समाज के अध्यक्ष आर.बी. सिंह ने बताया कि जाट समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा के विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार शामिल हुए।

समारोह में समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं सोशल मीडिया की प्रसिद्ध कलाकार रोनी रमन ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर समाज की द्विवार्षिक पत्रिका ‘स्मारिका’ का विमोचन भी किया गया।

महासचिव अजीत पूनिया ने कार्यक्रम की जानकारी दी, जबकि मंच संचालन गजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल चौधरी, जितेंद्र अत्री, सूरजपाल सिंह, उदयवीर सिंह, जगदीश पाल सिंह, विश्वजीत चौधरी, हरवीर तालान, गोपाल सिंह, शिव चरण सिंह, हरप्रसाद सिंह, विनोद प्रधान, गिरीश अत्री, योगेंद्र सिंह, रविंद्र सोलंकी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button